फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को दी बैंकिंग और धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व साक्षरता दिवस पर डिग्री कॉलेज में बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में विश्व साक्षरता दिवस पर रोवर एंड रेंजर और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें भारतीय स्टेट बैंक काफोटा के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र ने विद्यार्थियों को बैंकिंग, लिट्रेसी, वित्तीय साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी दी और बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं सही उपयोग हेतु आवश्यक टिप्स साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को धोखाधड़ी से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि साइबर एवं बैंकिंग धोखाधड़ी का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के ज्ञान की परख हेतु एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अमन कला स्नातक द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, अंजलि शर्मा कला द्वितीय स्थान और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. रवीना, डॉ. पंकज यादव एवं प्रो. अनिकेत पुंडीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अंत में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए वित्तीय साक्षरता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें