फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीपीएल लाभार्थियों और लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
नौहराधार के पंचायतघर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
-नौहराधार पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम में 300 ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

-संगड़ाह खंड में बीपीएल के आठवें चरण में 721 परिवार चयनित : बीडीओ

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह की ओर से नौहराधार पंचायत घर में बीपीएल लाभार्थियों और स्थानीय लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 300 लोगों ने भाग लिया।
विकास खंड अधिकारी भरतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को विकास खंड के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं और पात्र लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बीपीएल के आठवें चरण में संगड़ाह खंड में 721 परिवार चयनित किए गए हैं। एसईबीपीओ देवेंद्र शर्मा ने विभागीय योजनाओं और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।
विज्ञापन

कल्याण विभाग की ओर से चंचल देवी ने अनुसूचित वर्ग और पात्र परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। पशुपालन विभाग से डॉ. अक्षय ने पशुओं के उपचार, टीकाकरण और विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. उन्नति ने सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई। शिक्षा विभाग से गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज पूरे कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें