फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आईटीआई में प्रशिक्षुओं ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ

विज्ञापन
आईटीआई नाहन में भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण करते प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी सिरमौर ने सतर्कता जागरूकता को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी साझा जिम्मेदारी, शपथ और नारा लेखन स्पर्धा का आयोजन किया। आईटीआई नाहन और परशुराम आईटीआई में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में एलडीएम सनोज सिंह व यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने प्रशिक्षुओं को हमारी साझा जिम्मेदारी, शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उनसे सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की सामूहिक भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। निदेशक मंजीत ने कहा कि सभी को भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन यानी 31 अक्तूबर के चलते मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ अली, मनीषा व स्टाफ, परशुराम आईटीआई से देवेंद्र, डिंपल और स्टाफ मौजूदा रहा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें