फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
बीकेडी स्कूल पांवटा साहिब में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सुरक्षा के उपाय और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीकेडी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, देवी नगर पांवटा साहिब में जागरूक बचपन, सशक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 (पोक्सो एक्ट), शिक्षा के अधिकार, डिजिटल साइबर क्राइम और स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट प्रतिष्ठा वर्मा और पीएलवी मंदीप कौर ने विद्यार्थियों की काउंसिलिंग करते हुए उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को से नो मूव अवे, टेल समवन का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में समझाया।
विज्ञापन

एडवोकेट प्रतिष्ठा वर्मा ने कहा कि जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार है। प्रत्येक बच्चे का बचपन सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अप्रिय स्थिति में चुप न रहने और भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने उपमंडल विधिक सेवा समिति और कार्यक्रम में पहुंचे दोनों अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें