फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. पायल

विज्ञापन
भरली कॉलेज में जागरूकता अभियान के दौरान कॉलेज के विद्यार्थी । स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
-भरली कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली में सोमवार को रेड रिबन क्लब की ओर से नशा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पायल ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेध और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रो. टीएस चौहान, डॉ. केआर तोमर, प्रो. सुनील शर्मा, अंजना कुमारी सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें