फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग ने पंचायत दीदग और छोगटाली ने जागरूकता शिविर किए आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। कृषि विभाग की ओर से खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत दीदग और छोगटाली में शनिवार को जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ कृषि डॉ. शिवराम और आत्मा परियोजना के खंड तकनीकी प्रबंधक ललित कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अरुण कुमार व सतीश कुमार उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान किसानों को रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उर्वरकों का संतुलित प्रयोग न केवल उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि मृदा की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। साथ ही एग्रीस्टैक पोर्टल पर किसान रजिस्ट्री के महत्व, लाभ एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर दीदग पंचायत के प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर, उपप्रधान बलवीर सिंह, छोगटाली के प्रधान नितेश ठाकुर व उप प्रधान तारादत्त सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें