आस्था की नगरी पांवटा साहिब में और भजन-कीर्तन के साथ शान से निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रथ की पवित्र रस्सी खींच कमाया पुण्य
बद्रीपुर शिव मंदिर से मुख्य बाजार होकर विश्वकर्मा मंदिर तक निकली यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शुक्रवार को पांवटा साहिब में आस्था की खूब बयार बहती रही। बद्रीपुर शिव मंदिर से सुबह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा मुख्य बाजार होकर निकली। इस दौरान रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से रथ की रस्सी खींचते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम को विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंचने पर भंडारा आयोजित हुआ।
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार और महासचिव नीरज उद्धवनी ने बताया कि सुबह बद्रीपुर शिव मंदिर में सनातन धर्म, मंदिर समितियों व दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे एकत्रित हुए। मंदिर परिसर से बद्रीपुर चौक, वाई प्वाइंट, मुख्य बाजार, गीता भवन बस स्टैंड से होकर विश्वकर्मा मंदिर तक रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान लोगों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का आशीर्वाद लिया। भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
भगवान जगन्नाथ के जयघोष होता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से रथ की रस्सी खींच कर आशीर्वाद लिया। रथ के आगे भक्त साफ सफाई करते हुए निकले। इस दौरान पूरा वातावरण जय जगन्नाथ के नारों से गूंज उठा। बद्रीपुर से शुरु होकर मुख्य बाजार तक पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते चले और रथ के आगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।
रथयात्रा में शामिल संतों व भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक माना जाता है। भक्त भगवान को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हैं, तो यह जन-जन तक भगवान की करुणा और कृपा का संदेश पहुंचता है। यात्रा सभी के लिए कल्याणकारी होती है। भक्तों की ओर से रथ की रस्सी खींचना सौभाग्य व मोक्ष प्रदान करने वाला कर्म माना गया है।
........बाक्स........
यातायात व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था
- यातायात पुलिस और रथयात्रा के दौरान तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए काफी कसरत करनी पड़ी। वाई प्वाइंट से बद्रीपुर तक फोरलेन की जगह टू लेन से ही आवागमन करवाना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था और सफाई की पुख्ता व्यवस्था की थी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
..........बाक्स..........
भक्तों की सेवा और सफाई पर पूरा ध्यान : रजनीश गुप्ता
सनातन धर्म सभा के प्रधान रजनीश गुप्ता, जगदीश गर्ग, मधुकर डोगरी, नरेश खापड़ा, एसएल मेहता, एसएस गुप्ता व ज्ञान तोमर ने बताया कि यात्रा भव्य और शांतिपूर्ण रही। हमारी संस्कृति की पहचान इस यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए फल, चाय व पानी तथा खाद्य सामग्री वितरित की जाती रही।
संवाद
पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान शीश नवाते व प्रसाद गृहण करतेभक्त: संवाद
पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान शीश नवाते व प्रसाद गृहण करतेभक्त: संवाद
पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान शीश नवाते व प्रसाद गृहण करतेभक्त: संवाद
पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान शीश नवाते व प्रसाद गृहण करतेभक्त: संवाद