फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 8 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 14 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा की ओर से 15वीं वार्षिक भव्य रथ यात्रा का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के श्रीराधा-कृष्ण हनुमान मंदिर यमुना घाट पर 8 से 10 नवंबर तक भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे से श्री विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर श्री यमुना मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान जगन्नाथ की 15वीं वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन शुक्रवार, 14 नवंबर को किया जा रहा है।

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार अरोड़ा ने कहा कि स्वामी भक्ति योग महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूजनीय एचएच परमानंद दास अध्यक्ष, मधुबन आश्रम ऋषिकेश) के पावन सानिध्य में ट्रस्ट निरंतर सनातन संस्कृति, वैदिक ज्ञान, साहित्य और शांति के संदेश के प्रसार के लिए सेवारत हैं। इस माह 8, 9 और 10 नवंबर को राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर, यमुना तट, पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और भगवान बलराम के विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े ही भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भजन संध्या, यज्ञ, कथा, प्रसाद वितरण एवं अनेक आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की 15वीं वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन शुक्रवार,14 नवंबर को सुबह 10 बजे शिव मंदिर बद्रीपुर से किया जा रहा है। इस रथ यात्रा में सैकड़ों वैष्णव भक्त, भजन मंडलियां एवं विभिन्न शिक्षण संस्थान भाग लेंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें