फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र महाप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

विज्ञापन
श्री राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में यमुनाघाट पर श्री जगन्नाथ भगवान व अन्य देवों के मूर्ति की प्राण
विज्ञापन
श्री राधा-कृष्ण यमुना मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री राधा-कृष्ण यमुना मंदिर परिसर में रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा व सुदर्शन की महाप्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ। इस दौरान हवन एवं यज्ञ अनुष्ठान और हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया।
रविवार को यमुना घाट पर सूर्य पूजा, जगन्नाथ का आह्वान हुआ। नौ देवियों का आह्वान, नवग्रह और जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई। पवित्र मंडप में सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। इस दिव्य एवं अलौकिक आयोजन में भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब के प्रधान हरविंद्र कुमार ने कहा कि ये अद्वितीय एवं पावन क्षण है। इसमें केवल सहभागिता से ही जनम-जनम के पापों का नाश होता है। जीवन में नई ऊर्जा एवं दिव्यता का संचार होता है। ऐसे दिव्य आयोजन का हिस्सा बनना ट्रस्ट और हम सभी भक्तों के लिए सौभाग्य की बात है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें