फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार जादू कला को संरक्षित और राष्ट्रीय कला घोषित करें : सम्राट अजूबा

Wed, 08 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जादूगर सम्राट अजूब ने कहा कि विश्व में जादू कला मनीषियों की देने है। आज ये कला अपने देश में भी अपेक्षित है। आलम यह हो गया है कि गिने चुने लोग ही जादूगरी की इस कला को जीवित रखे हुए है। केंद्र सरकार को चाहिए कि इस कला को लुप्त होने के कगार पर पहुंचने से बचाया जाए। भारत में जादू की कला को राष्ट्रीय कला घोषित कर, संरक्षित किया जाए। जादूगरी की दुनियां में इंडियन रोप ट्रिप को जल्द कर दिखाएंगे। हरियाणा के यमुनानगर निवासी जादूगर अजूबा बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


जादूगर ने कहा कि अब तक विश्व रंगमंच पर 15 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। हर छोटे व बड़े शहरों में कला दिखाई है। जादूई मनोरंजन की बरसात का सिलसिला व अद्भुत हाथ की सफाई से जादूगर अच्छे शो मेन बनते हैं।

 जादूगर ने कहा कि हिमाचल समेत देश के कुछ प्रदेशों में जादू कला को टैक्स फ्री रखा गया है जिससे इस कला को संरक्षित व जिंदा रखा जा सकेगा। बुधवार से पांवटा रतन सिनेमा हॉल में जादूगर का शो चलेगा। प्र्रश्न के जवाब में जादूगर ने कहा कि कुछ लोग इस कला का दुरुपयोग करते हैं जिसमें लोगों को ठगने व सिद्ध महात्मा का ढोंग तक कर लेते हैं। शो के दौरान लड़की को हवा में उड़ाना, अंडर वाटर एस्केप, इंद्रजाल का रहस्य समेत कई कारनामे दिखाए जाते हैं।
विज्ञापन

जादूगर ने कहा कि जादूकला अकादमी परियोजना को बहुत जल्द स्थापित करने का विचार है। पांवटा में बुधवार देर रात को एसडीएम पांवटा एचएस राणा विधिवत शो का शुभारंभ करेंगे। रोज जादूगरी के दो शो सुबह 1बजे से व शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे। केवल रविवार को तीन शो रखे गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें