फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लगनू की इशिता चौहान का नवोदय विद्यालय में चयन से खुशी

विज्ञापन
अपनी पिता के साथ जेएनवी के लिए चयनित लगनू निवासी इशिता चौहान। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/संगड़ाह(सिरमौर)। तहसील संगड़ाह के लगनू गांव की इशिता चौहान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। लगनू निवासी कमलराज की पुत्री इशिता चौहान के छठी कक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इशिता चौहान राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाना मशूर की छात्रा रही है। इशिता की इस सफलता के पीछे उसके अध्यापक व चाचा दर्शन कुमार जी का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा ताऊ यशपाल व ताई हेमलता जो कि दोनों पेशे से शिक्षक हैं, ने भी बच्ची को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इशिता पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रही है और पूर्व में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। इशिता को इन दिनों बधाई देने का सिलसिला चला हुआ है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें