फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाल नदी में डंगे के निर्माण में खामियां, दोबारा होगा काम

विज्ञापन
जलाल नदी में डंगों का निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओं नाहन। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। साथ लगते डंडोर गांव में जलाल नदी के किनारे बनाए जा रहे डंगों के निर्माण में अनियमितताएं बरतने पर विभाग हरकत में आ गया है। वीरवार को बीडीओ नहान के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेटवायर से निर्मित डंगों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के आरोप को पाया। इसके बाद डंगे का निर्माण दोबारा करने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि डंडोर गांव को भूमि कटाव से बचाने के लिए जलाल नदी के किनारे 4.68 लाख रुपये की लागत से 80 मीटर लंबे डंगों का निर्माण किया जा रहा है। मनरेगा के तहत हो रहे इस कार्य में डंगों की नींव को भूमि से करीब एक मीटर गहरा खोदने की बजाय उसे भूमि की सतह पर ही बना दिया गया। इस दौरान करीब 40 मीटर डंगे का निर्माण किया जा चुका है। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने डंगों के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाए।
निर्माण कार्य के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर करने के साथ ही निर्माण कार्य की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। अमर उजाला ने वीरवार के अंक में डंगों के निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण हुए लामबंद शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ नाहन अनूप शर्मा और कनिष्ठ अभियंता राजेश चौहान ने वीरवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर निर्माणधीन डंगों के निर्माण की जांच करके उन्हें तुड़वाना भी शुरू कर दिया। साथ ही एक मीटर गहरी नींव खोदकर दोबारा डंगे का निर्माण करने के आदेश दिए। इससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीडीओ नाहन अनूप शर्मा ने बताया कि मौके पर डंगों के निर्माण में खामियां पाई गई हैं। डंगों को एक मीटर गहरी नींव खोदकर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी देखरेख का जिम्मा भी ग्रामीणों को ही सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें