शंकर विद्या निकेतन स्कूल राजगढ़ में इंटर सदन प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शंकर विद्या निकेतन हाई स्कूल राजगढ़ में इंटर हाउस सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्मृति ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नव्या ने द्वितीय और रक्षिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में कनिका चौहान ने प्रथम, स्नेहा ठाकुर, रिदम, देवांश एवं संस्कृति ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अनिरुद्ध ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में श्रेयसी ने प्रथम, मायरा ने द्वितीय और कनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अक्षित द्वितीय और सात्विक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ईशान एवं रक्षित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सूर्यांश द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष वैभव शर्मा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है।-