नौहराधार (सिरमौर)। भारी बारिश में विकास खंड संगड़ाह के खंड विकास अधिकारी भारतेंद्र (बीडीओ) ने विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। हाल ही में गठित कुफर केंथू पंचायत में प्रस्तावित भवन के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ ने नौहराधार पंचायत भवन का निरीक्षण किया। विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विकास खंड के एसडीओ बसंत ठाकुर, जेई वीरेंद्र सिंह, पंचायत पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, प्रधान विद्या देवी आदि मौजूद रहे।