फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खारी में गोशाला में लगी आग, बाल-बाल बचा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान राख, एक लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव खारी, मौजा ओगली में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला में करीब 50-55 गायें और बछड़े थे। ग्रामीणों की मदद से सभी पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोशाला में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही कालाअंब के पंचायत प्रधान यशपाल और उप प्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया और सरकार से भी राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। पंचायत प्रधान यशपाल ने बताया कि पटवारी को भी मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए सूचित कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें