फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कैंसर के प्रकार, फैलने के तरीकों और प्रभावों की दी जानकारी

Thu, 07 Nov 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अरिहंत स्कूल नाहन में मनाया राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंसा दिवस का भी हुआ आयोजन, दिखाए शिक्षाप्रद वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में अंतरराष्ट्रीय हिंसा व राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर विशेष सभा हुई। सबसे पहले इन दोनों विषयों पर हिंसा व दुष्टता के खिलाफ विषय पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की अध्यापिका शिवानी शर्मा ने कैंसर के प्रकार, उसके फैलने के तरीकों और उसके प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कैंसर विषय पर संवाद भी किया।
विज्ञापन

इसके बाद अंतरराष्ट्रीय हिंसा दिवस पर हिंसा व दुष्टता के खिलाफ.., विषय के संदर्भ में विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद वीडियो भी दिखाए गए। इनके माध्यम से हिंसा व दुष्टता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर साहनी डिजिटल माध्यम से उपस्थित रहीं। विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने कहा कि विद्यालय हर एक दिन को सकारात्मक बनाने के प्रयास में लगा रहता है और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को करता रहता है। जो विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें