फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
धौलाकुआं में ईपीएफओ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते आयुक्त शिमला राकेश कुम
विज्ञापन
धौलाकुआं में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

पहली बार नौकरी पर दो महीने तक ईपीएफ में योगदान देगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय शिमला ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत मैसर्ज कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड धौलाकुआं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त राकेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
राकेश कुमार ने नियोक्ताओं को सरकार की उन योजनाओं की जानकारी दी जो औपचारिक क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। इन योजनाओं के लिए ईपीएफओ एक कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि योजना के तहत ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत होकर नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक के वेतन पर एक महीने का ईपीएफ योगदान सरकार की ओर से दो किस्तों में दिया जाएगा। दूसरी योजना के अनुसार नियोक्ताओं को दो वर्षों तक अतिरिक्त रूप से नियुक्त कर्मचारियों के लिए 3,000 रुपये प्रति माह तक की प्रतिपूर्ति मिलेगी। विनिर्माण क्षेत्र में यह लाभ तीसरे और चौथे वर्ष तक भी उपलब्ध रहेगा।
कार्यक्रम में ईपीएफओ द्वारा शुरू की कर्मचारी नामांकन योजना 2025 की भी जानकारी दी गई। यह योजना नियोक्ताओं को 1 जुलाई 2017 से 31 अक्तूबर 2025 के बीच ईपीएफ कवरेज से छूटे पात्र कर्मचारियों को स्वेच्छा से नामांकित करने और 1952 अधिनियम के तहत उनके पिछले अनुपालन को नियमित करने का अवसर देती है।
विज्ञापन

इस दौरान ईसीआर और पीएफ एडवांस से संबंधित नियमों में किए बदलावों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक अतुल सहित संस्थान के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें