सहकारी बैंक ने खोड़ोवाला गांव में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की सालवाला-पुरुवाला शाखा ने गोरखुवाला पंचायत के खोड़ोवाला गांव में ‘जन धन से जन सुरक्षा योजना’ कैंप का आयोजन किया। इसमें उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक दीपक चौहान ने कहा कि बैंक ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ सरल कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कोई भी समस्या आती है तो वे बैंक में आकर जानकारी प्राप्त करें।
सहायक शाखा प्रबंधक बलवंत सिंह और सुनील कुमार डंगवाल ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन-धन योजना, कृषि लोन सहित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर शिमला देवी, निशा देवी, नीलम, पूनम, कला, बाला, कौशल्या, सोनी, गीता, गुरमीत, संतोष, कुसुमलता, ममता, परमजीत, मलका, बरतो सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।