फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा विश्राम गृह में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के लोग उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को समस्याएं बताते हुए: संवाद
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा विश्राम गृह में सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

अपनी मांग को लेकर स्थानीय गोताखोर के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
अधिकतर ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शुक्रवार दोपहर को पांवटा साहिब पहुंचे। विश्राम गृह में शिलाई और पांवटा साहिब विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकतर मांगों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
स्थानीय गोताखोरों का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री से मिला। गोताखोरों मनीष, लक्ष्य, अभिमन्यु, महेश, शिला, राजेंद्र, राकेश कुमार, अमित कुमार और पंकज कश्यप ने बताया कि पिछले दो दशकों से गोताखोर कार्य कर रहे हैं। अब तक एक सौ से अधिक मृत व्यक्तियों को यमुना व विभिन्न स्थानीय नदियों से निकाल चुके हैं। वर्षा ऋतु के दौरान दो या तीन माह के लिए यमुनाघाट पर रखा जाता है। श्रीरेणुकाजी अंतरराष्ट्रीय मेला, राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव, वामन द्वादशी, गणेश विसर्जन में कुछ दिनों को बुलाया जाता है।
विज्ञापन

संकट की घड़ी में सदैव प्रशासन के साथ खड़े रहते हैं। कमाई का कोई अन्य साधन नहीं है। ये कुछ दिनों का काम छोड़ कर अन्य समय कोई काम नहीं है। इसलिए उद्योग मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इसमें सरकार व प्रशासन से किसी भी विभाग में स्थायी रूप से रोजगार दिलाने का आग्रह किया गया है ताकि परिवार पालने में दिक्कतें नहीं रहें।
विज्ञापन

इससे पहले उद्योग मंत्री के विश्राम गृह में पहुंचने पर स्वागत किया गया। शेर सिंह नेगी, कंवर ठाकुर, सोहन सिंह व राजेंद्र नेगी ने बताया कि इस दौरान गिरिपार क्षेत्र के आंजभोज, शिलाई, पौका, सखोली, कोड़गा, सतौन, कमरऊ, कफोटा, धारटीधार व कोलर क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर उद्योग मंत्री से मिले।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें