फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन में सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
जन संवाद कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए। संवा
विज्ञापन
सतौन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सुनी जन समस्याएं
विज्ञापन

-जन संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन लोक निर्माण विश्राम गृह में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री के समक्ष सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याएं रखीं। क्षेत्रवासियों ने मुख्य रूप से सड़कों की खस्ता हालत, पेयजल समस्या, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, बिजली की आंख-मिचौली और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और शिलाई जैसे दूरदराज क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सतौन क्षेत्र में सड़क, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी सामूहिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। वहीं, व्यक्तिगत समस्याओं का भी नियमानुसार शीघ्र निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें