फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण और पेयजल योजनाओं को सुचारू करने की मांग

विज्ञापन
कालाअंब में उद्योगपतियों की बैठक को संबोधित करते हुए उद्योगमंत्री उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने क्षेत्र का दौरा कर उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान उद्योग मंत्री ने कालाअंब के प्रमुख औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत सुविधाओं के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, उद्योग विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपन गर्ग, सुरेंद्र जैन, संजय सिंगला, अखिल माहेश्वरी, डॉ. दान सिंह, रूपेंद्र ठाकुर सहित कालाअंब के लगभग 50 उद्यमियों ने उद्योग मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण, मोगीनंद औद्योगिक क्षेत्र की पेयजल योजना को सुचारु रूप से संचालित करने, ईएसआईसी अस्पताल मार्ग की मरम्मत व ईएसआईसी अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान से औद्योगिक क्षेत्र की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और उद्योगों को राहत मिलेगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण का कार्य आगामी एक माह के भीतर शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकार औद्योगिक क्षेत्र के विकास और उद्यमियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से जोहड़ों सब स्टेशन की क्षमता को 31.5 एमवीए से बढ़ाकर 63 एमवीए की जा रही है। इसके अलावा मोगीनंद और खैरी में 24 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी के दो सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता 40 एमवीए होगी। इसके अतिरिक्त 20 फीडरों की विद्युत तारों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के साथ-साथ पावर कट से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रचित शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा और जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें