नाहन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीवोक के नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
बीसीए के समन्वयक डॉ रविकांत और बीवोक के समन्वयक डॉ अनूप ने सभी नवोदित विद्यार्थियों और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद, आईक्यूएसी के समन्वयक कमल डोगरा ने विद्यार्थियों को सफलता का महत्व समझाया और उन्हें महाविद्यालय में अपना सबसे कीमती समय लगन से अध्ययन करने और नई चीजें सीखने में व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन का भी आयोजन हुआ।
रसायन विज्ञान विभाग से डॉ सलोनी सूद ने बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुति दी। इतिहास विभाग से प्रो. बारू राम ने बीए के विद्यार्थियों के लिए प्रस्तुति दी। प्रदीप ने बीसीए के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जबकि नेहा परमार ने बीवॉक के छात्रों को उनके कोर्स से संबंधित जानकारियां दीं।
प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने नए विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान सभी स्टाफ सदस्यों का संकायवार विद्यार्थियों से परिचय करवाया गया ताकि छात्र अपने शिक्षकों को बेहतर ढंग से जान सकें।-
बदलाव: