फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में विश्वकर्मा दिवस पर कर्मचारियों ने की औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
नाहन कर्मशाला में विश्वकर्मा दिवस पर पूजा करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नाहन में विश्वकर्मा दिवस पर कर्मचारियों ने की औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


-एचआरटीसी कर्मशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का दिवस

-कर्मचारियों ने औजारों की साफ-सफाई कर की पूजा, कार्य में सफलता और सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला सिरमौर में विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों ने अपने औजारों, मशीनों और तकनीकी उपकरणों की पूजा-अर्चना की। नाहन स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कर्मशाला में भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कर्मचारियों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कर्मशाला में आयोजित पूजा-अर्चना में निगम के उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद अपनी कार्यशाला में इस्तेमाल होने वाले औजारों और मशीनों की साफ-सफाई की और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि और कार्यस्थल पर सुरक्षा की कामना की।
विज्ञापन

उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाने की भी परंपरा है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकला का देवता माना जाता है। ऐसे में तकनीकी, निर्माण और मशीनों से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि औजार और मशीनें कर्मचारियों के कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी पूजा कर कर्मचारी अपने काम के प्रति सम्मान और समर्पण भी प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती सामान्यतः 17 सितंबर को मनाई जाती है। हालांकि, गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी कई स्थानों पर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के तहत एचआरटीसी नाहन की कर्मशाला में भी धार्मिक उत्साह के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्मशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें