फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जिला भर में शानदार कार्यक्रम

Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़/ पांवटा साहिब/ सराहां/ ददाहू/ सतौन (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सिरमौर देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिलेभर में जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां शान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। खंड स्तरीय कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने खूब समां बांधा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार पच्छाद नरेंद्र कुमार ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला सराहां में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी भी ली। कोटला बड़ोग उच्च पाठशाला में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रंगारंग कार्य क्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम पंवर ने ध्वजा रोहण किया। उन्होंने स्कूल के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। पांवटा साहिब में भी इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम पांवटा एचएस राणा तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने वाई प्वाइंट शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 इस अवसर पर शहीद वीर जवान कमलकांत कोटड़ी व्यास, कुलविंद्र सिंह डोईयावाला, बलबीर सिंह बेहड़ेवाला, शेर सिंह सूरजपुर व शहीद प्रीतम सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अधिशासी अभियंता आईपीएच नरेश धीमान,  एसएचओ अशोक चौहान, समाज सेवा के लिए अरुण गोयल, कुलजीत कौर उर्फ डिंपल बरार, शिक्षकों में शारीरिक प्रवक्ता विनोद शंकर, रोहित शर्मा तथा मेधावी विद्यार्थियों निपुण अग्रवाल, कीर्ति धीमान, योग में राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता करने वाले राजेश कुमार, नशामुक्ति अभियान के लिए संगीता शर्मा, मंगल दूध सेवा समिति, रक्तदान करने वाली युवतियों में उदिता भाटिया, प्रदिप्ता, नेहा कुमारी, अंकिता मारवाह, रनवीर कौर व कविता को मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सीसे स्कूल नारग में भी कार्यक्रम हुआ। राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम कपिल तोमर ने ध्वजारोहण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी एक बाजू तथा आंख गवाने वाले नायक दलीप सिंह को वीरता के लिए, देवठी मझगांव स्कूल की कुमारी कमलेश को बॉक्सिंग के लिए, वयोवृद्ध साहित्यकार हेतराम पहाड़िया को साहित्य के लिए, लोनिवि से सेवानिवृत्त दौलत राम को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
 वन मंडल राजगढ़ में पहली बार वन मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन वन मंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में मनाया गया। वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियों दीदग, मडियाघाट, फागू, दाहन व हाब्बन, उच्च विद्यालय छोगटाली, सीसे स्कूल भनोग में भी कार्यक्रम हुए। वहीं, विधायक सुरेश कश्यप ने भुईरा पंचायत के थनोगा में तिरंगा फहराया।
 पांवटा के आदर्श नव युवक मंडल खोडोवाला में इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। सतौन की भजौन पंचायत में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिरला स्कूल के अलावा ददाहू, नौहराधार, जमटा और संगडाह में भी इस अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें