सचित्र.............
नाहन में उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण तिरंगा, देश भक्ति के रंग में रंगा सिरमौर
जिले के सभी उपमंडलों और तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए 22 पुलिस कर्मियों समेत 24 को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। 76वां गणतंत्र दिवस सिरमौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान समूचा सिरमौर देश भक्ति के रंगों में रंगा नजर आया। जिला स्तरीय समारोह नाहन के चौगान मैदान में आयोजित किया गया। उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड सहित विभिन्न स्कूलों की 15 टुकड़ियां शामिल हुईं। परेड का नेतृत्व पुलिस उप-निरीक्षक अच्छर सिंह ने किया। उद्योग मंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारत के इतिहास में एक ऐसी तारीख है जब भारतीय गणतंत्र की नींव रखी गई। इसी दिन 1950 को स्वतंत्र भारत देश ने अपने संविधान को अपनाया था, जिसके साथ भारत सही अर्थों में गणतंत्र बना। उन्होंने देश व प्रदेश के महान सपूतों और देशभक्तों को नमन किया, जिन्होंने देश को स्वाधीनता दिलवाने में कुर्बानियां दीं।
कार्यक्रम में जिला सिरमौर में उत्कृष्ट कार्य कर अहम योगदान देने के लिए 22 पुलिसकर्मियों, 1 पुलिस मित्र व आर्थिक रूप से वंचित बच्चों की शिक्षा में अहम योगदान देने के लिए सेवानिवृत्त प्रवक्ता विजय कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों और अन्य संस्थानों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर विधायक पांवटा सुखराम चौधरी, विधायक नाहन अजय सोलंकी, पूर्व विधायक अजय बहादुर, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उधर, 76वें गणतंत्र दिवस पर एलआईसी की नाहन शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआईसी की प्रतियोगिताओं के 35 क्वालीफायर अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। नाहन शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं ब्रह्म कुमारी केंद्र नाहन में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके अलावा अंजुमन इस्लामियां कमेटी नाहन की ओर से भी ध्वजारोहण किया गया।
.....
दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान : राजकुमार ठाकुर
राजगढ़ । उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजगढ़ के नेहरू मैदान में मनाया गया। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस, एनसीसी व एनएसएस तथा स्कूली बच्चों ने परेड करते हुए सलामी दी। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले बलिदानियों को भी याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने युवा पीढ़ी से पर्यावरण संरक्षण, नशे से दूर रहने व समाज सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने की अपील की।
स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग दो दर्जन लोगों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक, नगर पंचायत की अध्यक्षा ज्योति साहनी, तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार, नगर पंचायत के सदस्य व अन्य अनेकों गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
.....
ददाहू में तहसीलदार ने किया ध्वजारोहण
ददाहू । 76वां गणतंत्र दिवस समारोह ददाहू के खेल मैदान में मनाया गया। तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण करके आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने देश की प्रगति में योगदान के लिए विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों की प्रशंसा करते हुए देश के महान व वीर सपूतों की कुर्बानियों को याद किया।
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से देशभक्ति व लोक संस्कृति आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहे 4 विद्यार्थियों सहित ददाहू पंचायत के दो सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
......
सराहां में पूर्व सैनिक सम्मानित किए
सराहां । उपमंडल पच्छाद के सराहां में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में वयोवृद्ध भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
.....संवाद
ददाहू में गणतंत्र दिवस पर योगा के करतब दिखाती कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की छात्राएं। संवाद