फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेहा का वॉलीबाल, नेहा का राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
नेहा कुमार। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवाई की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें एक छात्रा का चयन कबड्डी जबकि, दूसरी का चयन वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दोनों चयनित खिलाड़ीं 13 सितंबर से 16 सितंबर तक मंडी जिले के सरकाघाट में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।
भवाई पाठशाला की दो छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद के लिए होने से स्कूल समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पाठशाला में कार्यरत पीईटी जियालाल ने बताया कि छात्रा स्नेहा राणा ने जिला स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता व नेहा कुमारी ने कबड्डी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। इसके आधार पर ही दोनों छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पाठशाला के प्रधानाचार्य चंद्रपाल चौहान ने छात्राओं की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

स्नेहा राणा।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें