नाहन बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। वाम जनवादी संगठनों के आह्वान पर जिला के प्रगतिशील जनवादी संगठनों ने महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय नाहन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।