सिरमौर हिमाचल प्रदेश के नाहन क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल से मिलने पहुंचे पंचायत चुनाव में ज
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट हुए कहा कि यह शानदार जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जन कल्याणकारी नीतियों और ग्रामीण स्तर पर गत तीन साल में हुए विकास कार्यों का नतीजा है।
डॉ. बिंदल ने बताया कि तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल 36 पंचायतों में से 24 प्रधान और 27 उपप्रधान भाजपा समर्थित विजयी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित 9 प्रधान और 8 उप समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
................