फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उचित तारकोल डाले बिना टारिंग करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताया असंतोष, जांच की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग पांवटा के अंतर्गत पुरुवाला-भंगानी सड़क पर इन दिनों टारिंग की जा रही है। इसमें खोड़ोवाला पेट्रोल पंप के पास सड़क पर बिना उचित तारकोल डाले टारिंग करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मानक के अनुरूप सही रेशो डालकर कार्य करवाने की मांग की है। उन्होंने घटिया टारिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ग्रामीण प्रदीप कुमार, अंजू बाला, संतोष देवी, महेंद्र, राकेश आदि का कहना है कि आधे-अधूरे और बिना बेस तैयार किए जा रहे ऐसे कार्य से सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से तुरंत हस्तक्षेप कर कार्य की जांच कराने की मांग की है।

विभाग के सहायक अभियंता रामभज तोमर ने कहा कि खोड़ोवाला की ओर फिलहाल मरम्मत की जा रही है। एक इंची पैचवर्क लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें