फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोनहाट बस अड्डे में अवैध पार्किंग, चालकों की बढ़ीं मुसीबतें

विज्ञापन
रोनहाट बस अड्डे पर अवैध रूप से पार्क किए गए छोटे वाहन। संवाद
विज्ञापन
चालकों को बसें मोड़ने और खड़ी करने में हो रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट (सिरमौर)। लाधी क्षेत्र के केंद्रबिंदु रोनहाट में बस अड्डे पर छोटे वाहनों के अवैध कब्जे ने बस चालकों की नाक में दम कर दिया है। बसों के लिए चिह्नित जगह पर छोटे वाहन चालक अपनी गाड़ियां खड़ी कर गायब हो जाते हैं, जिससे एचआरटीसी और निजी बस चालकों को बसें मोड़ने और खड़ी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि बस अड्डे पर नो पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद छोटे वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बस चालक राजेंद्र सिंह, मदन सिंह, कर्ण, दिनेश और सीता राम ने बताया कि हर रोज बस अड्डे पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाती है। घंटों इंतजार के बाद भी जब वाहन मालिक नहीं मिलते, तो बसें सड़क के बीच खड़ी करना मजबूरी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों और बस चालकों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रोनहाट बस अड्डे पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे जाएं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें