फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में गिरि नदी में हो रहा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन निरीक्षक ने पुरुवाला पुलिस थाने में सौंपी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की गिरि नदी पर बने पुलों और आसपास खननकारी सक्रिय हो गए हैं, जो खनन विभाग, पुलिस या वन टीमों को देख कर दूर से ही भाग खड़े होते है। इसकी खनन निरीक्षक राजपुर संजीव कुमार ने पुरुवाला पुलिस थाना में लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक संजीव कुमार ने शिकायत में कहा है कि गिरि नदी में मानपुर देवड़ा
व बांगरन पुल के आसपास खननकारी सक्रिय हो गए हैं। रात के समय खनन करते हैं। विगत 7 जनवरी को भी पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापामारी की थी, लेकिन टीम को देखकर खननकारी मौके से ट्रैक्टर ट्राली समेत फरार हो गए। खनन निरीक्षक ने कहा कि पुरुवाला पुलिस थाना ने सहयोग का आश्वासन दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें