फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी राजगढ़ श्याम दत्त की शिकायत पर अवैध कटान का मामला दर्ज किया है। वन रक्षक संदीप और माली सोहन लाल की हलौनीपुल के साथ लगते आरक्षित वन में एक पेड़ देवदार का हरा कटा पाया गया, जोकि तृतीय श्रेणी का है। बाजार में कीमत करीब 56 हजार रुपये बताई जा रही है। इस पेड़ की लकड़ी मौके पर नहीं पाई गई। तलाश करने पर इस पेड़ की लकड़ी के सात नग हलोनी गांव में चिरंजीलाल के नए मकान के पास बरामद किए गए। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व भारतीय वन अधिनियम की धारा 33, 41 व 42 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें