फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोंदपुर वन ब्लाॅक बीट से हटाए गए आधा दर्जन अतिक्रमण

विज्ञापन
उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश पर वन विभागीय टीम ने सरकारी वन भूमि से अतिक्रमण हटाते हुए: स्त्रो
विज्ञापन
वन विभाग ने उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर मुहिम शुरू की
विज्ञापन

आरओ पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग ने उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों पर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। प्रथम चरण में वन ब्लॉक की गोंदपुर बीट में आधा दर्जन अतिक्रमण हटाए गए। अवैध कब्जाई गई और अतिक्रमण की गई सरकारी वन भूमि पर से शैड हटाए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा ने वन टीम का नेतृत्व किया। अतिक्रमण के खिलाफ वन टीम की कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश मिलने पर वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गठित टीम का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब सुरेंद्र शर्मा की ओर से किया जा रहा है। वन टीम में इंद्र सिंह वन खंड अधिकारी, वनरक्षक अनवर सिंह, मुद्दसीर नजर, रतन शर्मा, सीमा, अमिता, अनिल, सुरजीत, रणबीर सिंह, वनकर्मी तोता राम, कीर्तन पाल, वन मित्र धीरज, अभय चौधरी, शीतल और सतविंद्र मौजूद रहे। डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें