फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांच दिन में सड़क नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भगानी से किल्लोड़ मार्ग बदहाल, जिला परिषद सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-भगानी-किल्लोड़ जिला मुख्य मार्ग (एमडीआर) की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। वीरवार को भगानी सीट से जिला परिषद सदस्य शिवानी मेहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
जिला परिषद सदस्य शिवानी मेहरा ने बताया कि पांवटा साहिब से भगानी और किल्लोड़ तक का प्रमुख जिला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस तक को इस मार्ग से गुजरने में दिक्कत होती है, जबकि सामान्य तौर पर आधे घंटे का सफर अब करीब डेढ़ घंटे में पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

समाजसेवी रोशन लाल शास्त्री ने कहा कि जिला मुख्य मार्ग बनने के बाद भी भगानी-किल्लोड़ सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई है। वर्षों से क्षेत्रवासी सड़क सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आधार होती हैं। उन्होंने विधायक निधि के उपयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जनहित के कार्यों को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क की खराब स्थिति का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में चार से पांच दिनों के भीतर गड्ढे भरने का कार्य कराया जाएगा। बरसात समाप्त होने के बाद टारिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें