एक हजार रुपये प्रति माह मेडिकल भत्ता तय किया जाए : गुमान सिंह
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपप्रधान गुमान सिंह ने की। इस दौरान संशोधित वेतनमान का एरियर, मेडिकल बिल और अन्य एरियर एकमुश्त प्रदान करने की मांगों पर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान कार्यवाही का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया। सर्वप्रथम हरिपुरधार बस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया गया। हादसे में मृतकों के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपप्रधान गुमान सिंह ने बताया कि नौ जनवरी 2026 को संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की गई।
मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। सभी सदस्यों ने संशोधित वेतनमान का एरियर, मेडिकल बिल व अन्य एरियर एकमुश्त देने की मांग पर चर्चा की गई। बैठक में फिक्सड मेडिकल भत्ता 1000 प्रतिमाह प्रदान करने की मांग रखी गई है।
इस अवसर पर सोमदत, इसलाम, बाल किशन, अशरफ अली, ओम प्रकाश कश्मीर चंद, तिरलोक सिंह, पीतू राम, गीताराम, खुशी राम, अमन कुमार, रंगीराम और सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
संवाद
...