हिमाचल परिवहन पेंशनर कल्याण संघ की बैठक बुधवार को संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पहावा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में पेंशनरों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें दिसंबर और जनवरी माह की पेंशन 10 फरवरी तक भी नहीं प्राप्त नहीं हुई है जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जल्द पेंशन नहीं मिली तो वह कोर्ट में रिट करेंगे।
पेंशनरों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनका डीए का एरियर वर्ष 2012 से लंबित पड़ा हुआ है। उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। साथ ही वर्ष 2006 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों को भी अभी तक एरियर पे स्केल का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने इसे शीघ्र रिलीज किए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा परिवहन पेंशनरों ने मेडिकल बिल को 350 से बढ़ाकर 1000 किए जाने की भी मांग की।
बैठक में मोहन सिंह, रण सिंह, मो. नाजीर, गोरखू राम, चंदन सिंह, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, अशरफ अली, मो. इल्यिास, जगत राम, बृजभूषण, शेर सिंह, फतेह सिंह, अमरीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह, केसर सिंह, इंद्र सिंह व अकबर अली सहित दर्जनों पेंशनर मौजूद थे।