फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रक्षाबंधन पर्व पर बसों में भीड़, मुफ्त यात्रा के चक्कर में दुखी रीढ़

विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर सरकारी बस में खड़े होकर मुफ्त यात्रा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बसों में भीड़, मुफ्त यात्रा के चक्कर में दुखी रीढ़

महिलाओं से खचाखच भरी बसें, अधिकतर ने खड़े किया पूरा सफर

बस अड्डों समेत पड़ाव वाले स्थानों पर दिखी महिलाओं की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। रक्षाबंधन के पावन मौके पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में बुधवार को खूब भीड़ रही। हजारों महिलाओं ने जिले के अलग-अलग रूटों पर मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया, लेकिन बसों में अधिक भीड़ होने से महिला यात्रियों को भारी परेशानी भी झेलनी पडीं। अधिकतर महिलाओं को सीट न मिलने से पूरा सफर खड़े-खड़े ही तय करना पड़ा।

बस अड्डों और ठहराव वाले स्थानों पर महिलाओं में सीट के लिए होड़ देखी गई। कई बसें पिछले स्टेशनों से ही पैक होने के चलते महिलाओं को सीट के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए सभी निर्धारित रूटों पर निगम की बस सेवाएं संचालित रहीं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय नाहन से जिले के विभिन्न रूटों पर जाने वाली सरकारी बसों के साथ-साथ शिमला से नाहन पहुंची बसों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक ही महिला यात्रियों को मुफ्त बस सेवा का लाभ दिया गया। बस अड्डों व पड़ाव पर भी महिलाओं का खासा जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


निगम के उपमंडलीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों को मुफ्त बस सेवा का लाभ दिया गया। सभी निर्धारित रूटों को बहाल रखा गया था ताकि त्योहार के दिन महिलाएं अपने मायके या भाइयों के घरों तक निशुल्क यात्रा करके शाम को वापसी अपने घर आ-जा सकें।

रक्षाबंधन पर्व पर सरकारी बस में खड़े होकर मुफ्त यात्रा करतीं महिलाएं। संवाद

रक्षाबंधन पर्व पर सरकारी बस में खड़े होकर मुफ्त यात्रा करतीं महिलाएं। संवाद

रक्षाबंधन पर्व पर सरकारी बस में खड़े होकर मुफ्त यात्रा करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें