फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एचपीएसईबीएल पेंशनर वेलफेयर संघ की मासिक बैठक 12 जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक 12 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने बताया कि बैठक में सरकार और विद्युत बोर्ड से जुड़ी पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी पेंशनर साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचें और अपनी समस्याओं के साथ-साथ बहुमूल्य सुझाव भी रखें, ताकि सामूहिक रूप से उनका समाधान किया जा सके। अध्यक्ष ने कहा कि मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की पेंशन, मेडिकल सुविधा और अन्य कल्याणकारी मुद्दों को सरकार व बोर्ड के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें