फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अन्य पेंशनरों की तरह एरियर भुगतान और डीए की तीन किस्तें शीघ्र हों जारी

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर संघ पांवटा इकाई के बैठक में भाग लेते पद्वाधिकारी व सदस्य: सं
विज्ञापन
अन्य पेंशनरों की तरह एरियर भुगतान और डीए की तीन किस्तें शीघ्र हों जारी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड की पेंशनर विरोधी नीतियों की निंदा : गुप्ता
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर संघ की रविवार को बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर संघ पांवटा इकाई की रविवार को विश्राम गृह में बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता ने की। बैठक में प्रदेश सरकार और बिजली बोर्ड की पेंशनर विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में डीए की तीन किस्तों को शीघ्र जारी करने, लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों पर विचार मंथन किया गया।

पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता ने सबसे पहले प्रदेश इकाई की घुमारवीं में हुई बैठक के दौरान समस्याओं पर चर्चा और मांगों के बारे में विषयवार सदस्यों को अवगत करवाया। अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर विरोधी नीतियों का हर हाल में विरोध होगा।
विज्ञापन

चर्चा के बाद मांग रखी गई कि जो पेंशनर 75 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उनको प्रदेश सरकार के पेंशनरों की तरह एरियर भुगतान शीघ्र किया जाए। साथ ही 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के वित्तीय लाभ तुरंत दिए जाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग करते हैं कि डीए की तीन किस्तों को शीघ्र जारी किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पांवटा साहिब, सतौन, धौलाकुआं, कोलर, सतौन व शिलाई के पेंशनरों ने भाग लिया। इस अवसर पर जीएस सैनी, पीके सिंगला, एमएस खंबा, वाईके जमवाल, ओएस डोगरा, गुरदीप रखड़ा, पूरन ठाकुर, बहादुर सिंह चौहान, एमपी बाली, हुकम सिंह राणा, मनोहर लाल, धनी राम, बलकार सिंह पन्नू, आर बहादुर, दीपराम भारद्वाज, अतर सिंह व रविदत्त शर्मा समेत कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें