फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंशनरों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो 16 मार्च से होगा राज्यव्यापी आंदोलन

विज्ञापन
नाहन में आयोजित बैठक में एचपीएसईबी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
विज्ञापन
-एचपीएसईबी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मासिक बैठक में सरकार को दी दो टूक चेतावनी
विज्ञापन


-चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी, मांगों को पूरा करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक शनिवार को नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि 15 मार्च तक सरकार उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो 16 मार्च 2026 से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई समिति पेंशनर संगठन, जो प्रदेश के 18 विभागों के पेंशनरों से मिलकर बना है। 5 मार्च को सुंदरनगर (जिला मंडी) में समिति की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


समिति की ओर से मांगों से संबंधित डिमांड चार्टर हिमाचल प्रदेश सरकार को मुख्य सचिव के माध्यम से सौंपा गया है। इसमें सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया है। अब यदि सरकार निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में 1 जनवरी 2016 से सेवानिवृत्त एचपीएसईबी पेंशनर्स एसोसिएशन के सभी पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को बकाया एरियर, संशोधित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और विनिमय का भुगतान बिना देरी जारी करने की मांग उठाई गई।

साथ ही 1 जनवरी 2016 के बाद सेवारत कर्मचारियों को भी ये सभी लाभ देने की मांग की गई। पेंशनरों ने चिकित्सा बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई। विशेषकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित पेंशनरों के बिलों का भुगतान समय पर करने की मांग रखी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर विनोद तोमर, विनोद सिंघल, राजकुमार, कृष्ण सोहल, विजय सोहल,आर चुग, एससी गौतम, अश्वनी गौतम, मोहम्मद नासिर, बुधराम, सुंदर लाल, प्रीतम सिंह, राम किशन, अब्दुल, अली नवाज, मोहन लाल, सुशील कुमार, पृथ्वी सिंह, भगत राम, बाबूराम, मदन मोहन, प्रेम सिंह, रामगोपाल, माई दास, रामचंद्र, सत्यपाल वर्मा, विजय कुमार, मोहम्मद अली, साधुराम, प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें