फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंशनरों को लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर संघ के सदस्य बैठक के दौरान वक्ताओं के विचार सुनते हुए। संवाद
विज्ञापन
हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ की मासिक बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न मांगों और मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष एससी गुप्ता और महासचिव पीके सिंगल ने सभी को नव वर्ष की बधाई दी। सभी से एकजुट होकर मांगों को सरकार और बिजली बोर्ड अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में सभी विद्युत कर्मियों, पेंशनरों को अपने हक हकूक के लिए आगे बढ़ कर सहयोग करने और पेंशनर के विरोध में होने वाले फैसलों का विरोध करने की बात कही। सरकार से डीए का एरियर शीघ्र देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जीएस सैनी, एमएस खम्बा, वाईके जमवाल, ओसी डोगरा, अजय चौधरी, एसएस संधू, गुरदीप, अशोक वत्स, धनवीर सिंह, अजीत सिंह, तिरलोक ठाकुर, प्रेम चंद, दीपराम भारद्वाज, प्रीतम सिंह, शमशेर सिंह और हुकम सिंह मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें