फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंद्रह प्रतिशत महंगाई भत्ते और एरियर भुगतान की पुरजोर उठाई मांग

विज्ञापन
नाहन में एचपीएसईबी पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते महासचिव कमलेश पुंडीर। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) की मासिक बैठक का आयोजन पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पेंशनभोगियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर आवाज उठाई गई, साथ ही संघ के एक वरिष्ठ साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
महासचिव कमलेश पुंडीर ने संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, परिचालन वृत्त (ऑपरेशन सर्किल) नाहन से सेवानिवृत्त अधीक्षक राजेंद्र ठाकुर के दुखद निधन का समाचार साझा किया। इसके बाद संघ के समस्त सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनभोगियों के वित्तीय हितों पर गहन चर्चा की गई। महासचिव ने हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद के उन सभी पेंशनभोगियों को, जो दिनांक 01-01-2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और जिनकी आयु 59 वर्ष से अधिक और 69 वर्ष तक है, उनका बकाया एरियर शीघ्र अति शीघ्र देने का आग्रह किया। इसके साथ ही हिमाचल सरकार से कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का 15 प्रतिशत (पंद्रह प्रतिशत) महंगाई भत्ता तत्काल जारी करने की पुरजोर मांग की। पेंशनभोगी संघ ने आम जनता और रोगियों की सुविधा का विषय भी प्रमुखता से उठाया। महासचिव कमलेश पुंडीर ने अवगत कराया कि दिनांक 13-06-2026 को क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) एचआरटीसी नाहन और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया गया था कि नाहन बस स्टैंड से चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के मध्य वर्षों से संचालित होने वाली राइड विद प्राइड टैक्सी बस सेवा को पुन: चालू किया जाए। इस सेवा से अत्यधिक संख्या में रोगी चिकित्सालय आते-जाते थे, परंतु दुर्भाग्यवश इस सुविधा को बंद कर दिया गया है। संघ ने इस जनोपयोगी सेवा को अविलंब बहाल करने की मांग की ताकि सुविधा से वंचित लोगों को पुन: सहारा मिल सके।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष शमशेर सिंह, महासचिव कमलेश पुंडीर, एससी गौतम, अश्वनी गौतम, ओम प्रकाश, सुखचैन सिंह, बुध राम, पपींद्र सिंह, अब्दुल खालिक, रोशन लाल, जसवीर सिंह, हाकम सिंह, विनोद तोमर, विनोद सिंघल, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, मोहम्मद अली, गुरचरण सिंह और विजय सोहल आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नाहन में एचपीएसईबी पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते महासचिव कमलेश पुंडीर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें