पवन कुमार बने हिमाचल पर्यटन निगम पांवटा इकाई के प्रधान
पांवटा साहिब (सिरमौर) हिमाचल पर्यटन निगम के होटल यमुना जी पांवटा साहिब जिला सिरमौर कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकमराम, महासचिव राजकुमार शर्मा की देखरेख में यह कार्यकारिणी गठित हुई।
तीन साल के लिए गठित इस कार्यकारिणी में पवन कुमार को प्रधान, सुनील को सचिव और कोषाध्यक्ष, भीम सिंह व मुकेश कुमार को उपप्रधान, सोहन सिंह को प्रेस सचिव बनाया गया। जबकि सुनीता को कार्यकारी अध्यक्ष और शोभा रानी, प्रेमचंद, रविंद्र कुमार और मोहन चंद को सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
संवाद
हिमाचल पर्यटन निगम की इकाई होटल यमुना जी पांवटा साहिब की नवनियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: समिति