फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दमकल एवं होमगार्ड विभाग ने आपदा प्रबंधन पर किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दमकल एवं होमगार्ड विभाग ने आपदा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सप्ताह भर में अलग-अलग पंचायतों समेत स्कूली बच्चों को आपदा से बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं।
बता दें कि दमकल एवं होमगार्ड विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और स्कूलों में शिविर आयोजित कर बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करना और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी कमांडर पांवटा साहिब सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न विद्यालयों समेत गांव स्तर पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं समेत लोगों को भूकंप, बाढ़ और आग जैसी आपात स्थितियों से सुरक्षित निकलने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान फायर सर्विस के जवानों ने रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित रूप से बुझाने का लाइव डेमो दिखाया। इसके साथ ही लोगों को अग्निशामक यंत्रों को चलाने और आपातकाल में संयम बनाए रखने के गुर भी सिखाए गए।
उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभाग की टीमें अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें