फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका झील में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक रेणुका झील में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना की। स्नान का सिलसिला सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता रहा। सर्वप्रथम संत महात्माओं ने झील में स्नान किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं ने झील में स्नान कर पुण्य कमाया। कार्तिक शुल्क पक्ष की पूर्णिमा को पवित्र रेणुका झील में स्नान करने की परंपरा सदियों पुरानी है। ऐसी मान्यता है कि झील में स्नान करने से जहां पाप नष्ट होते हैं, वहीं मोक्ष की भी कामना होती है। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस दौरान जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रेणुका झील की परिक्रमा कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देवताओं से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान तीर्थ में स्थित निर्वाण, संन्यास व ब्रह्मचारी आश्रम में भंडारे की व्यवस्था की गई थी। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें