फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले वार्षिक होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री पांवटा साहिब के सहयोग से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को ज्ञापन सौंपकर मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत भूंगरनी के प्रधान तेजिंद्र सिंह, पूर्व सैनिक जीवन सिंह फौजी, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान मनीष तोमर, हरदेव सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पांवटा साहिब का इतिहास धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्वभर में विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि यह वही पावन भूमि है, जहां सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण साढ़े चार वर्ष व्यतीत किए थे। यहीं उनके ज्येष्ठ पुत्र बाबा अजीत सिंह का जन्म हुआ था। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह ने अधर्म के विरुद्ध अपनी पहली ऐतिहासिक भंगानी साहिब की लड़ाई भी इसी क्षेत्र में लड़ी और विजय प्राप्त की थी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हर वर्ष होला मोहल्ला मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंचते हैं। इसके बावजूद इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन को अब तक राज्य स्तरीय दर्जा नहीं मिल पाया है। उनका कहना था कि राज्य स्तरीय मेला घोषित होने से आयोजन की गरिमा बढ़ेगी और सरकार की ओर से बेहतर सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए मामले पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें