फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिंदी दिवस प्रतियोगिताओं में महक, संचिता और आरुषि अव्वल

विज्ञापन
महाविद्यालय सराहां में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता। स्रोत कालेज
विज्ञापन
-निबंध, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सराहां में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस
प्रतियोगिताएं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. मोल्लम डोलमा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नारा लेखन में महक कुमारी प्रथम, आरुषि द्वितीय और सुहानी पंवर तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में संचिता ठाकुर प्रथम, काजल द्वितीय और मेघा तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में आरुषि प्रथम, मोहित शर्मा द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. जीना गुप्ता, डॉ. रीमा शर्मा और प्रियंका सराओ शामिल रहीं। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की विषय-वस्तु, मौलिकता, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य डॉ. राजन कौशल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. दिनेश कुमार और वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें