फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में पशुपालकों को फीड उपलब्ध करवाएगा हिमफेड

विज्ञापन
नाहन में हिमफेड की बैठक की अध्यक्षता करते जिला निदेशक राजीव ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
नाहन में आयोजित बैठक में निदेशक जिला सिरमौर ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमफेड के क्षेत्रीय कार्यालय की सोमवार को नाहन में मासिक बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिला निदेशक राजीव ठाकुर ने की। बैठक में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निदेशक ने सीमेंट, फीड, प्लास्टिक किल्टा, क्रेट, टोकरा सहित आर्गेनिक खाद का कार्य बढ़ाने को लेकर स्टोर प्रभारी को निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय को घाटे से निकालने को लेकर भी निर्देश दिए गए। राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर में सराहां की तर्ज पर कालाअंब में भी जल्द हिमफेड पेट्रोल पंप शुरू करेगा। इसके अलावा पशुपालकों को कम दामों पर अच्छी फीड उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन

मार्केट में हिमफेड की ओर से उपलब्ध करवाए जाने वाले अन्य सामान को लेकर भी युद्ध स्तर पर अब कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हिमफेड के तहत मिलने वाले सीमेंट को भी बेहद कम दामों में लोगों की सुविधा अनुसार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य होगा। एमडी बायोकॉल ऑर्गेनिक विजय ढींगरा ने इस दौरान प्राकृतिक खाद की गुणवत्ता व प्रयोग को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रभारी मदन ठाकुर ने बताया कि प्रयास जारी हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्रीय कार्यालय मार्च माह तक घाटे से बाहर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि काम बढ़ाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर लेखाकार सन्नी कुमार, विक्रय कार्यकारी रमन कल्याण, भारती तोमर, सुजाता, हंसराज, कपिल, सपलाल और भारती चौहान मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें