पांवटा साहिब (सिरमौर)। तिब्बत सेटलमेंट की भूपपुर पांवटा साहिब कॉलोनी में हिंद-तिब्बत मैत्री सोसायटी का शानदार आयोजन हुआ। आजादी पर्व पर यहां हिमाचली और तिब्बती समुदाय के रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब समां बांधा।
खास बात यह रही कि मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि समेत सभी अधिकारियों, पत्रकारों और मेहमानों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यता निभाई। इस दौरान गीतों, कविताओं, डांस आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिली। इसमें एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार और बीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि एसडीएम पांवटा विवेक महाजन और विशिष्ट अतिथि डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह ने कहा कि हिंद तिब्बत मैत्री हमेशा बेहतरीन रही है। तिब्बती समुदाय के लोगों के साथ दोस्ताना व भाईचारे वाले संबंध सदैव प्रदेश वासियों के रहे हैं।
तिब्बत सेटलमेंट अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, बीडीओ रवि प्रकाश जोशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, डॉ. अजय देओल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, रोटरी क्लब अध्यक्ष राकेश रहल व सचिन ओबरॉय समेत गण्यमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
------