संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा सिरमौर का जिला स्तरीय 11वांं सम्मेलन नाहन में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तनवर ने किया। इस दौरान राज्य महासचिव राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष को तेज करना आवश्यक है। इस दौरान जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने पिछले तीन वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके बाद 29 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें राजेंद्र ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा धनीराम शर्मा को महासचिव और राम सिंह वालिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के रूप में सतपाल मान, जीवन सिंह, गुरविंद्र सिंह, रविंद्र चौहान और दिनेश शर्मा चुने गए, जबकि सह सचिव के रूप में नैन सिंह, सनी कुमार, श्रवण सिंह और अभय धामटा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कमेटी सदस्यों में जगदीश पुंडीर, बलदेव सिंह, सुरेंद्र रजनीश, काबलदीन, गौरव, रामकुमार, रामनलाल, सुंदर सिंह, बिशन सिंह सहित अन्य साथियों को सदस्य चुना गया।
सम्मेलन में सभी किसान परिवारों को 5 बीघा भूमि देने की मांग की गई। इसके अलावा नए बिजली बिल व स्मार्ट मीटर नीति को वापस लेने, मनरेगा कानून को बहाल करने, राजस्व घाटा अनुदान को प्रदेश हित में पुन: लागू करने, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानूनी रूप से सुनिश्चित करने, छोटे किसानों के कृषि ऋण माफ करने और सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष को तेज करने की मांग की गई। सम्मेलन ने निर्णय लिया कि इन मांगों को लेकर जिला स्तर पर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।
-संवाद
नाहन में किसान सभा सिरमौर के अधिवेशन में मौजूद किसान। संवाद